मिल्कीपुर हासिल होने तक नहीं रुकेगा रथ : गोरखनाथ बाबा
अयोध्या - विकासखंड के पूरा उर्फ सुमेरपुर गांव में रविवार को पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने 2027 विधानसभा चुनाव के प्रचार का आगाज कर दिया। गांव में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र के उद्घाटन के लिए जुटे ग्रामीणों के बीच उन्होंने चुनावी संवाद किया। एमएलसी चुनाव की आचार संहिता के चलते उद्घाटन टल गया, लेकिन मंच पूरी तरह राजनीतिक रंग में नजर आया। लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में मिल्कीपुर क्षेत्र के कई प्रमुख नेता मंच पर मौजूद रहे। वक्ताओं ने गोरखनाथ बाबा को 2027 में पुनः विधायक बनाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि मिल्कीपुर हासिल होने तक उनका रथ नहीं रुकेगा। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा जहर पी लूंगा और मर जाऊंगा, इसी मिल्कीपुर के लिए। इस पर समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए पद पाने का साधन नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर काम करने का अवसर है। अपने संबोधन में उन्होंने एक बार फिर अपनी कुंडली का भी जिक्र किया। कहा कि जिन लोगों को वह चाहते हैं, उनके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। गोरखनाथ ने इसी आंगनबाड़ी के भवन निर्माण को लेकर एसडीएम मिल्कीपुर से कड़े अंदाज में फोन पर बात की थी। जिसका आडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था।
गोरखनाथ बाबा के मंच पर पहुंचते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। जानकारों की मानें तो पूरा उर्फ सुमेरपुर का यह कार्यक्रम 2027 के विधानसभा चुनाव की शुरुआती तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। इसके बाद मिल्कीपुर में चुनावी सरगर्मियां बढ़ने के आसार हैं। लोक गायक हरिओम ने अपने गीतों से भीड़ का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में मिल्कीपुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विनय सिंह टुनटुन सिंह, देवेंद्र मणि त्रिपाठी सल्ले, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू सिंह, राजेश सिंह, डॉ कृपा शंकर मिश्रा, कृष्ण केवल मिश्र, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पवन पांडेय, बैजनाथ वैश्य, राहुल सिंह, नंदलाल कोरी,अजीत मौर्य,कुंवर बहादुर मिश्रा,अजीत गुप्ता,अजीत कौशल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर - सुनील तिवारी

No Previous Comments found.