हलियापुर में पसरा मातम दूध प्लांट में ट्रक चलाने वाले एजाज ने कानपुर में लगाई फांसी, स्टेटस पर लिखा - दोस्तों अलविदा

अयोध्या : मंडल क्षेत्र हलियापुर ग्राम सभा के एक गरीब परिवार के 35 वर्षीय युवक ने कानपुर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना गुरुवार सुबह लगभग 4:30 बजे की बताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक एजाज अहमद कानपुर में किसी बड़ी दूध डेयरी प्लांट में ट्रक चलाने का काम करता था।
मृतक की पहचान
एजाज अहमद (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रहमत खान, निवासी ग्राम हलियापुर जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। एजाज पिछले 8 वर्षों से ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था, और परिवार का इकलौता कमाने वाला था।परिजनों के अनुसार एजाज के पिता रहमत खान की मृत्यु लगभग 10 वर्ष पूर्व ही हो चुकी है। घर में उसकी 50/52 वर्षीय माता शायरा बेगम हैं, जो इस समय बीमार चल रही हैं और रायबरेली में इलाज करा रही हैं। एजाज की एक ही बहन है, जिसकी उम्र 20/22 वर्ष है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है और अक्सर घर से निकलकर कहीं चली जाती है। घटना के समय उसका भी पता नहीं है। परिवार सीमित और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है।आत्महत्या से पहले एजाज ने सुबह 4:25 बजे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर उर्दू में दर्द भरी शायरी लगाई थी 
ख़त्म आख़िर हो रहा ये सफर दोस्तों, दिल है मग़मूम-ओ-ज़ख़्मी जिगर दोस्तों, छोड़ जाएंगे प्यारा नगर दोस्तों, दोस्तों अलविदा साथियों अलविदा"

मौके से मिले दो पन्ने के सुसाइड नोट में उसने साफ लिखा है मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूँ, मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। परिवार को परेशान न किया जाए। मेरी शादी 20 अप्रैल 2025 को हुई थी, घर में माँ और पत्नी के बीच विवाद से जीवन में वो खुशी नहीं मिली जो सोची थी।
उसने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। नोट में उसने जेब में रखे 5000 रुपये घर वालों को देने और शव को गांव की मिट्टी में ही दफनाने की आखिरी इच्छा जताई है। नोट पर समय 03:50 AM, दिनांक 8-10-2026 लिखा है।
इस संबंध में हलियापुर एसओ से पूंछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी तक कानपुर पुलिस से कोई आधिकारिक मैसेज हमें नहीं मिला है। परिवार को सुबह 5:00 बजे सूचना मिली, जिसके बाद परिजन कानपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। पोस्टमार्टम के बाद  देर शाम शव मिलने की संभावना है।
गांव में शोक की लहर
एजाज के पैतृक घर हलियापुर में घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों का तांता लग गया है। पूरे गांव में दुख का माहौल है। डेड बॉडी आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : आईबी सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.