अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
अयोध्या - हलियापुर कस्बा निवासी एक युवक ने शनिवार सुबह आठ बजे घर के कमरे में फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार हलियापुर कस्बा निवासी मनोज कुमार जायसवाल पुत्र माता फेर जायसवाल के पुत्र रवि कुमार जायसवाल पुत्र मनोज जायसवाल उम्र लगभग ( 28 वर्ष) ने शनिवार सुबह लगभग आठ बजे अज्ञात कारणों से घर के कमरे में फांसी लगा ली जिसकी जानकारी होने पर परिजन आनन फानन में इलाज हेतु लेकर सौ शैय्या पिठला कुमार पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक रवि के पिता मनोज ड्राइवर की नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं परिवार में मां व तीन बहने है जिसमें बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।मृतक रवि की मां का रो रोकर बुरा हाल है मृतक रवि की अभी शादी नहीं हुई थी।
रिपोर्टर : आईबी सिंह

No Previous Comments found.