अयोध्या जनता रोडवेज बस सेवा चोरी,हलियापुर में खड़ी जनता रोडवेज बस चोरी 3 किमी दूर मिली पुलिस जांच में जुटी

अयोध्या : हलियापुर थाना क्षेत्र में अजीबो-गरीब चोरी का मामला सामने आया है। यहां गौहनिया गांव के पास खड़ी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की जनता सेवा बस रातों-रात चोरी हो गई और 3 किलोमीटर दूर खड़ी मिली।

अयोध्या से जगदीशपुर रूट पर चलने वाली जनता सेवा बस (नंबर UP 42 AT 9923) के चालक उमेश कुमार तिवारी निवासी गौहनिया ने रोज की तरह शाम 7 बजे गौहनिया मज़रे हलियापुर के पास बस खड़ी कर घर चले गए थे। सुबह 5:30 बजे उठने पर बस गायब मिली।
खोजबीन करने पर बस हलियापुर थाना क्षेत्र के ही तिरहुत मोड़ स्थित जीत मेडिकल स्टोर के पास लावारिस खड़ी मिली। सूचना पर पहुंची हलियापुर पुलिस ने चालक उमेश कुमार तिवारी व परिचालक धर्मेंद्र कुमार निवासी बारुन को पूंछताछ के लिए थाने पर रोका है।
पुलिस ने रोडवेज के उच्च अधिकारियों एआरएम व इंचार्ज को सूचना दे दी है। अधिकारियों के आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : आईबी सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.