रवि ऑटो सेल्स में महा लोन-एक्सचेंज मेले का शुभारंभ, बाबा गोरखनाथ ने किया उद्घाटन
अयोध्या/मिल्कीपुर : इनायत नगर बाजार स्थित रवि ऑटो सेल्स में सोमवार को नवरात्रि,दशहरा,धनतेरस और दीपावली के अवसर पर महा लोन एवं एक्सचेंज मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। मिल्कीपुर के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मेले में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाकर कम कीमत पर नई बाइक खरीदने की अपील की।
रवि ऑटो सेल्स द्वारा आयोजित इस मेले में ग्राहकों को पुरानी बाइक के बदले नई बजाज बाइक घर ले जाने का अवसर दिया जा रहा है। इसके साथ ही चुनिंदा मॉडलों पर शून्य प्रतिशत प्रोसेसिंग फीस,98 प्रतिशत तक फाइनेंस की सुविधा,न्यूनतम ब्याज दर और कम कागजी कार्यवाही के साथ जल्द लोन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया है। त्योहारों के मौसम में ग्राहकों को बाइक खरीदने के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से यह विशेष मेला आयोजित किया गया है।
उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने कहा कि त्योहारों के दौरान लोग नई बाइक खरीदने की योजना बनाते हैं। ऐसे में रवि ऑटो सेल्स की ओर से उपलब्ध कराई जा रही लोन और एक्सचेंज की सुविधाएं ग्राहकों के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं। उन्होंने लोगों से मेले में पहुंचकर उपलब्ध ऑफरों की जानकारी लेने और उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
रवि ऑटो सेल्स के प्रोपराइटर दिवाकर पाण्डेय ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महा लोन एवं एक्सचेंज मेले का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को आसान फाइनेंस सुविधा के साथ नई बाइक खरीदने का अवसर उपलब्ध कराना है।
इस मौके पर मैनेजर रवि पाण्डेय,फाइनेंसर अर्पित उपाध्याय,रविंद्र मिश्रा,विवेक पाण्डेय,अरुण गुप्ता,विनय दुबे,अजय दुबे और प्रवीण शुक्ला सहित रवि ऑटो सेल्स के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : विपिन शुक्ला

No Previous Comments found.