हलियापुर की दुर्गा पूजा, 100 फीट ऊंचे भव्य पंडाल का निर्माण शुरू

अयोध्या : अयोध्या मंडल क्षेत्र के हलियापुर में सुल्तानपुर जनपद के बाद जिले में सबसे बड़ी दुर्गा पूजा हलियापुर में होती है। हलियापुर थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बड़ी संख्या में मां दुर्गा की मूर्तियों की स्थापना होती है और विसर्जन के दिन सभी ग्रामवासी एक साथ गोमती नदी में मूर्तियों का विसर्जन करते हैं।दो बड़ी मूर्तियों के लिए बन रहा लग भग100 फीट ऊंचा पंडाल हलियापुर में दो मुख्य मूर्तियां स्थापित होती हैं नव दुर्गा पूजा समिति, दुर्विजय गंज चौराहा मां वैष्णो दुर्गा पूजा समिति, शिवाला मंदिर हलियापुर कस्बा दोनों स्थानों पर भव्य पंडाल का निर्माण कार्य पिछले 15 दिनों से लगातार चल रहा है। कुशल कारीगरों द्वारा लगभग 100 फीट ऊंचा पंडाल बनाया जा रहा है। इसमें सभी ग्रामवासी स्वेच्छा से चंदा के रूप में धनराशि देते हैं,

कार्यक्रम की रूपरेखा सप्तमी को क्षेत्रवासी गाजे-बाजे के साथ मूर्तियां खरीद कर लाएंगे और पंडाल में स्थापित करेंगे। अष्टमी को नेत्र पूजन, 24 और 25 अक्टूबर को विशाल भंडारा और 26 अक्टूबर को शाम 5 से 6 बजे मां की भावपूर्ण विदाई होगी। धीमी आवाज में डीजे, गाजे-बाजे और नाच-गाने के साथ हजारों भक्त नम आंखों से माता रानी को विदा करेंगे।विसर्जन के दिन तिरहुत मोड़ थाना चौराहे से लेकर कांकर कोला, गौ हनिया मोड़ तक रोड के दोनों किनारे महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग हजारों की संख्या में कतार में खड़े होकर माता रानी को अंतिम विदाई देते हैं। उसके बाद गोमती नदी तट पर नाव के द्वारा मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है। यह दृश्य देखने लायक होता है। दूर-दराज से आए श्रद्धालु भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हैं और रात में

समिति द्वारा भक्ति नाट्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद विसर्जन को लेकर गोमती घाट पर अमेठी, सुल्तानपुर सहित कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रहती है।थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना क्षेत्र में जहां-जहां मूर्तियां स्थापित होनी हैं, पुलिस विभाग उनकी मॉनिटरिंग कर रजिस्टर मेंटेन कर रहा है और गणना कर रहा है। समिति सदस्यों के साथ लगातार बैठक कर सुरक्षा और गाइड लाइन को लेकर निर्देश दिए जा रहे हैं तथा समीक्षा की जा रही है ताकि कोई गड़बड़ी न हो।

रिपोर्टर : आईबी सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.