हलियापुर थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में लाल मुंह वाले बंदरों का भारी आतंक

अयोध्या : अयोध्या मंडल थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव में हलियापुर, जरई कला, उसकामऊ, पूरे भवानी सेवक का पुरवा, कुंवाशी, गौहनिया, चौधरीपुर, पिपरी सहित आदि दर्जनों गांवों में बड़े पैमाने पर लाल मुंह वाले बंदरों का भारी आतंक है, क्षेत्र के प्रत्यक्ष दर्शियों राम धीरज सिंह, राम अचल निषाद, मुनऊ खटिक, रंणविजय सिंह, पंचम कोरी, राज प्रताप सिंह, जगत बहादुर सिंह, अनूप सिंह डॉक्टर, सुशील विश्वकर्मा, सोनू सिंह, आदि ने बताया कि पिछले लगभग 1 वर्षों से दूर दराज क्षेत्र से लोग रात के अंधेरे में गाड़ियों से बंदरों को लाकर उक्त इलाके में छोड़ा दे रहे हैं। अब स्थिति यह हो गई है ना तो खेत खलियान में फसल बच रही है।और न गांव के अंदर में कोई पेड़ पौधे बंदर उछल कूद कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। यहां तक घर के रसोइयों में रखे भोजन को भी घर की महिलाओं को डरा धमका कर उठा ले जाते हैं। यदि इनकी वन विभाग के द्वारा जल्द ही धड़ पकड़ नहीं की गई, तो जहां एकतरफ नील गायों और आवारा पशुओं से फसल को भारी नुकसान हो रहा है, तो वहीं अब इन लाल मुंह वाले बंदरों से फसलों का बचना मुश्किल हो गया है। साल भर के अंदर यदि देखा जाए तो दर्जनों नागरिकों को यह बंदर काट चुके हैं, क्षेत्र वासियों की मांग है की जिला प्रशासन जल्द ही क्षेत्र वासियों को बंदरों से निजात दिलाये। जिससे आम नागरिक सुरक्षित जीवन व्यतीत कर सकें।

रिपोर्टर : आईबी सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.