4 अग्निपीड़ित परिवारों का राजन पांडेय ने पहुंचाई मदद
मिल्कीपुर अयोध्या : मिल्कीपुर के खांडसा में लगी अचानक आग से 4 मुस्लिम परिवारों की गृहस्थी जल कर खाक हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही समाजसेवी राजन पांडेय ने अपने सुपुत्र जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडेय के माध्यम से सभी परिवारों को दरी चद्दर कंबल और यथासंभव आर्थिक सहयोग कर परिवारों के दुखों को कम करने का प्रयास किया।
समाजसेवी राजन पांडेय ने लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से इन गरीब परिवारों का यथासंभव सहयोग का निवेदन किया है।
राजन ने कहा कि आग लगने के बाद शरीर पर स्थित कपड़ो में सिवा कुछ नहीं बचता इसलिए सरकार को ऐसे परिवारों को अपना परिवार मानकर इनको मुख्य धारा में लाया जाए।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर अधिकारी 100 प्रतिशत उतार दे तो आग की घटना हो ही ना,अंकित पांडेय जी के साथ सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : सुनील

No Previous Comments found.