ट्रू पावर अर्थिंग प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से खंडासा पुलिस ने मोटरसाइकिल चालकों को बांटे हेलमेट
अमानीगंज : यातायात सुरक्षा माह के तहत शनिवार को खंडासा पुलिस ने चौकी परिसर में हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। ट्रू पावर लिमिटेड की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और हेलमेट पहनने की आदत को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का आयोजन ट्रू पावर लिमिटेड के एमडी समाजसेवी हरिओम तिवारी राघवचरणानुरागी की पहल पर किया गया। ट्रू पावर लिमिटेड के सीएमडी कैप्टन डॉ राजेश कुमार तिवारी ने खंडासा थानाध्यक्ष कमलेश कुमार सरोज और चौकी प्रभारी प्रशांत पांडेय के साथ सैकड़ों दो पहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरित किया। थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार सरोज ने लोगों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें और यातायात नियमों का पालन कर अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करना और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया। उन्होंने ट्रू पावर लिमिटेड की इस पहल की सराहना करते हुए लोगों से सड़क सुरक्षा को अपनी दैनिक आदत में शामिल करने की अपील की गई। कैप्टन राजेश तिवारी ने कहा कि हेलमेट का इस्तेमाल और यातायात नियमों का पालन सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली गंभीर चोटों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से पल भर परिवार उजड़ जाता है। सामाजिक कार्यकर्ता उमेश मिश्रा ने कहा कि वाहन चालक स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें, सिर्फ कानून से बचने का दिखावा करें। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

No Previous Comments found.