कृषि विश्वविद्यालय में 400 किसान महिलाओं का 12 दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 07/01/2022 से07/01/2022 से 18/01/2022 तक (12दिवसीय) आयोजित होगा किसान महिला प्रशिक्षण।

 मिल्कीपुर/अयोध्या:   आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के पारिवारिक संसाधन प्रबन्ध एवं उपभोक्ता विज्ञान विभाग के द्वारा जनपद अयोध्या तथा सुल्तानपुर के कुल 16 गाँवों की 400 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाना है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कृषक महिलाओं को श्रम दक्षता की जानकारी देना है। जिससे उनके समय व ऊर्जा की बचत हो सके और इस समय व ऊर्जा को महिलाएं उद्यमिता विकास में लगाकर अपने सामाजिक व आर्थिक स्तर का उत्थान कर सके। श्रम दक्षता से उनकी स्वास्थ्य समस्याओं में भी सुधार होगा इस प्रशिक्षण में कृषक महिलाओं हेतु बनाये गये विशेष कृषि उपकरणों का प्रदर्शन, कृषि दक्षता हेतु सृजित तकनीकी तथा कृषि आधारित उद्योगों का तकनीकी प्रदर्शन भी कराया जाएगा। यह प्रशिक्षण दिनांक 7-01-2022 से 18-01-2022 तक   विश्वविद्यालय परिसर में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय  में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डा.ब्रिजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता तथा अधिष्ठाता सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय डा. नमिता जोशी के निर्देशन में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की मुख्य अन्वेषक डा. आभा सिंह तथा सह अन्वेषक डा. सुमन प्रसाद मौर्या व डा. ए. के. सिंह हैं। इस कार्यक्रम हेतु सम्पूर्ण वित्तीय सहयोग राष्ट्रीय कृषि विकास योजना द्वारा दिया जा रहा है।

रिपोर्टर: सुनील

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.