बुजुर्ग पिता को बोरे में किया पैक, फिर कूरियर ऑफिस पहुंच गई बेटी
बेंगलुरु में एक ऐसा शर्मनाक हादसा हुआ कि इंसानियत शर्मसार हो जाए! यहां एक परिवार ने रील बनाने के लिए अपने ही बुजुर्ग पिता को एक बड़े बैग (बोरे) में बंद कर कूरियर करने की कोशिश की. इस घटना से हर कोई हैरान है.कूरियर कार्यालय में एक महिला, उसका पति और सास-ससुर एक बहुत बड़ा पार्सल लेकर पहुंचे. पार्सल का आकार असामान्य रूप से बड़ा देखकर कर्मचारियों को शक हुआ. जब उन्होंने परिवार से पूछा कि इसके अंदर क्या है, तो किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया.संदेह होने पर जब कर्मचारियों ने पैकेट खोला, तो उनके होश उड़ गए.

बैग के अंदर एक बुजुर्ग व्यक्ति को ठूंसा गया था, जिन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. जांच में पता चला कि वह बुजुर्ग उस महिला के पिता ही थे, जो कूरियर बुक कराने आई थी.हैरानी की बात यह है कि पकड़े जाने के बाद भी परिवार अपनी हरकत को गलत मानने के बजाय उसका बचाव करता रहा. उन्होंने पुलिस को बताया- वे उगादी और रमजान के त्योहारों के दौरान बस टिकट न मिलने की समस्या को उजागर करना चाहते थे. उनका मकसद एक रील बनाना था

No Previous Comments found.