आजम खान की रिहाई से पहले बढ़ा सियासी पारा !
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान करीब 23 महीने बाद सीतापुर जेल से आज सुबह सात बजे रिहा होंगे। जेल प्रशासन ने आजम खान की रिहाई को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आजम खान सीतापुर से सीधे रामपुर के लिए रवाना होंगे, जहां उनका स्वागत पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा किया जाएगा।
आज़म खान के खिलाफ 100 से ज़्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें शत्रु संपत्ति (enemy property),अवैध कब्ज़ा, हेट स्पीच, भड़काऊ बयान, अवमानना, गवाह धमकाने जैसे आरोप शामिल हैं।
विशेष मुकदमे / सजा हुए मामले
डूंगरपुर केस (रामपुर, गंज थाना तक जोड़ता हुआ):
अगस्त 2019 में दर्ज मुकदमे में अबरार नामक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2016 में आज़म खान और अन्य ने मारपीट की, घर तोड़ा और जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में रामपुर एमपी/एमएलए स्पेशल कोर्ट ने 30 मई 2024 को आज़म खान को 10 साल की सजा सुनाई।
क्वालिटी बार कब्ज़ा मामला:
रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में क्वालिटी बार के मालिक की शिकायत पर 2019 में एफआईआर दर्ज हुई थी कि वहां अवैध कब्ज़ा किया गया।
छजलैट हाईवे जाम / रोड ब्लॉक मामला:
रामपुर, मुरादाबाद आदि जिलों में “रोड जाम” करने, हाइवे ब्लॉक करने आदि आरोपों से जुड़े मुकदमे भी हैं।
अवमानना (Contempt) का मामला:
एक मुकदमा छजलैट थाना क्षेत्र में है जहाँ कोर्ट की तारीखों पर अनुपस्थित रहने के कारण अवमानना का मुकदमा दर्ज हुआ था।
किन मुकदमों में राहत मिली / बरी हुए हैं
डूंगरपुर मामले में जमानत
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने डूंगरपुर मामले (जहाँ उन्हें 10 वर्ष की सजा हुई थी) में अपील लंबित रहते हुए जमानत मंजूर की है।
क्वालिटी बार कब्ज़ा मामले में जमानत
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने क्वालिटी बार मामले में आज़म खान को जमानत दे दी है।
हालांकि कई मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है, लेकिन ये राहतें परवाना जारी होने, मामलों के लंबित रहने और नए आरोपों के दर्ज होने जैसे कारकों से सीमित भी हैं।
कुछ मामलों में कोर्ट ने जमानत दी है पर आज़म खान अभी जेल से बाहर नहीं आ पाए क्योंकि अन्य मामलों की सुनवाई या नए आरोपों ने प्रक्रिया को जटिल बनाया है।
लगभग 23 महीनों तक जेल में बंद रहने के बाद उनकी रिहाई ने उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। रिहाई के बाद आजम खान रामपुर के लिए रवाना होंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उनका भव्य स्वागत करेंगे।
जमानत मिलने के बाद जुर्माना न जमा करने पर रिहाई को रोक दिया गया है। अब कोर्ट में बॉन्ड जमा करने के बाद ही रिहाई होगी। इसलिए उम्मीद है कि 12 बजे के बाद ही रिहाई हो पाएगी।
सपा नेता आजम खान की रिहाई से पहले उनके गृह नगर रामपुर में पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। आजम खान सीतापुर जेल से सीधे रामपुर पहुंचेंगे। इस दौरान पुलिस के कड़े बन्दोबस्त रहेंगे। उनकी रिहाई के पहले देर रात एलआईयू ने आजम खान के घर और उनके करीबियों पर नजर रखी।
पहले यह चर्चा थी कि आजम खान की 23 महीने बाद जेल से रिहाई के मौके पर सपा के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव भी वहां मौजूद होंगे। लेकिन अभी पता चला है कि शिवपाल यादव सीतापुर में नहीं पहुंचेंगे। वह सैफई के लिए रवाना हो चुके हैं।
No Previous Comments found.