सामूहिक विवाह हिन्दू रीति रिवाज से कराया गया

आजमगढ़ : समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में अनुसूचित जाति, सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग के व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु शासन/निदेशालय द्वारा दिये गये निर्देश एवं जिलाधिकारी महोदय के क्रम में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन विकास खण्ड परिसर जहानागंज परिसर, आजमगढ़ में विकास खण्ड पल्हनी-15 , सठियावं-11, जहानागंज-05 अर्थात कुल-31 जोड़ो का सामूहिक विवाह हिन्दू रीति रिवाज से कराया गया। जिसमंे मुख्य अतिथि मा0 यशवन्त सिंह पूर्व एम0एल0सी0 भा0ज0पा0, श्री कृष्णपाल जिलाध्यक्ष भाजपा, श्री अरविन्द जायसवाल पूर्व प्रत्याशी भा0ज0पा0, श्री रमेश कन्नौजिया ब्लाक प्रमुख, जहानांगज, श्री हरिकृष्ण चौबे पूर्व ब्लाक प्रमुख जहानागंज, श्री जग्गू तिवारी, श्री मोती लाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी, आजमगढ़, खण्ड विकास अधिकारी जहानागंज एवं कर्मचारीगण मौके पर उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : सी बी भास्कर
No Previous Comments found.