साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा व्यक्ति के खोए हुए मोबाइल फोन से यूपीआई के माध्यम से बैंक खाते से निकाले कुल 20 हजार रुपए
बाँदा : साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा व्यक्ति के खोए हुए मोबाइल फोन से यूपीआई के माध्यम से बैंक खाते से निकाले कुल 20 हजार रुपए व खोया हुआ मोबाइल फोन कराया गया वापस । विवरण- पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी साइबर सुश्री मेविस टॉक के नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा टीम द्वारा व्यक्ति को खोए हुए मोबाइल फोन से यूपीआई के माध्यम से पीड़ित के खाते से निकाले गये कुल 20 हजार रुपये व खोया हुआ मोबाइल फोन वापस कराया गया । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले प्रमोद कुमार शुक्ला ने साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा को सूचना दी कि उनका लड़का अहमदाबाद में रहकर काम करता है उसका मोबाइल फोन कहीं खो गया तथा किसी के द्वारा उनके खोए हुए मोबाइल का प्रयोग कर यूपीआई के माध्यम से उनके बैंक खाते से 20 हजार रुपए निकाल लिए गए । थाना साइबर क्राइम बांदा पुलिस टीम द्वारा कुशलता एवं सक्रियता से कार्य करते हुए पीड़ित के बैंक खाते में 20 हजार रुपये वापस कराये गए तथा खोया हुए मोबाइल फोन भी बरामद कर आवेदक/पीड़ित को सुपुर्द किया गया । आवेदक द्वारा पैसा व मोबाइल फोन वापस मिलने पर थाना साइबर क्राइम बांदा पुलिस टीम को धन्यवाद दिया गया । बांदा पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल अथवा संदिग्ध लेन-देन के संबंध में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें या साइबर थाने/नजदीकी थानें में शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके ।
वापस करायी गई कुल धनराशि/वस्तु-
▪️20 हजार रुपये ।
▪️01 मोबाइल फोन
रिपोर्टर : क़ासिद अली सिद्दीकी

No Previous Comments found.