चांदन सीओ को 20,000 हजार रुपये घूस लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

बांका-चांदन - अंचल कार्यालय में चांदन सीओ रविकांत कुमार को जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 20000 हजार रुपया घूस लेने के जुल्म में विजिलेंस  ने किया गिरफ्तार विजिलेंस के अपर महानिदेशक सुधांशु कुमार ने बताया कि चांदन थाना अंतर्गत  सियाराम कुमार ने पटना कार्यालय में आपबीती सुनाते हुए सीओ के द्वारा मेरे जजमेंट पर दखल कब्जा कराने के नाम पर ‌दो लाख रुपये  की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता सियाराम कुमार ने विधिवत कागजात समर्पित करते हुए पटना कार्यालय में केस दर्ज कराई थी।

वादी का आरोप था कि कोर्ट के आदेश के बाद जमीन पर दखल कब्जा कराने के एवज में चांदन अंचलाधिकारी रविकांत कुमार 200000 दो लाख  रुपया रिश्वत मांग रहे हैं। और कह रहे थे की तत्काल 20-25000  हजार रुपया दो, काम शुरू कर देंगे। लेकिन सियाराम कुमार पैसा देने से असमर्थ थे। उनकी गरीबी एवं टाइटल सूट केस में हुई परेशानियां से उत्पन्न आर्थिक तंगी को हमने गंभीरता से लिया। उन्होंने बताया कि परिवादी के आवेदन के आलोक में बिंदुवार कागजात के मुताबिक सत्यापित की गई। उसके बाद केश दर्ज किया गया। मेरी टीम गोपनीयता के साथ चांदन पहुंच गई। पहले दृष्टि में अंचलाधिकारी के द्वारा पैसे की मांग की सत्यापन की गई। पूरे अंचल कार्यालय में जाल बिछाई गई। बुधवार अंचल कार्यालय में जैसे ही परिवादी के द्वारा पहली किस्त 20000 बीस हजार रुपया घुस के तौर पर अंचल अधिकारी रविकांत कुमार को दिया। विजिलेंस वाले ने तुरंत रंगे हाथ धर दबोचा।

चांदन अंचल कार्यालय में ही सीओ रविकांत कुमार को बीस हजार घूस लेने के जुल्म कई तरह के सवाल जवाब किया गया। उसके बाद उन्हें चांदन थाने में पूछताछ के लिए लाया गया डीएसपी अरुण कुमार स्पेशल बिजनेस टीम पटना ने बताया कि चांदन अंचलाधिकारी को अभी फिलहाल कुछ विभागीय कार्य बाकी है। इन्हें मैं पटना ले जा रहा हूं। जहां इन पर विधि संगत कार्यवाही होगी।

रिपोर्टर -राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.