घटनास्थल का दौरा कर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की - अजीत यादव जिला अध्यक्ष कांग्रेस

बदायूँ - कांग्रेस ने उझानी मेंथा फैक्ट्री में तीन कामगारों की मौत पर आक्रोश व्यक्त किया है। कांग्रेसियों ने मेंथा फैक्ट्री घटनास्थल का दौरा किया और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर न्याय दिलाने के लिए साथ देने का वादा किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के निर्देश पर कांग्रेस नेताओं की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने मेंथा फैक्ट्री में तीन कामगारों की मौत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। जिलाधिकारी से वार्ता कर पीड़ित परिवारों की मांगों को शासन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। मेंथा फैक्ट्री में घटनास्थल का दौरा करने वाली कांग्रेसजनों की टीम में उझानी कांग्रेस नगर अध्यक्ष बब्लू सैफी,कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव,यूथ फॉर इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर ओमवीर दद्दा,जिला सचिव पुत्तन यादव,सुरेंद्र सिंह,प्रदीप यादव,डॉ खलील आदि शामिल रहे । 

संवाददाता - शमशुल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.