भारत अमेरिका व्यापार समझौते को देशहित के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस ने किया विरोध - अजीत यादव
बदायू - अजीत यादव ने कहा कि मोदी सरकार का भारत अमेरिका व्यापार समझौता देश से धोखा है। और यह कहा कि यह समझौता देशहित में नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए हैं। उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने आज समरेर में पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों से कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका से नुकसानदायक व्यापार समझौता कर देश को बेच दिया है। कृषि क्षेत्र में अमेरिका को आयात की छूट देने से भारत के किसानों को भारी नुकसान होगा। किसानों की कमर टूट जाएगी।
कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के सामने आत्मसमर्पण कर देश को नुकसान पहुंचाया है। अमेरिका के दबाव में रूसी तेल की सस्ती आपूर्ति बंदकर अमेरिकी तेल खरीदने से महंगाई बढ़ेगी। अमेरिका के लिए पूरा बाजार खोल देने से भारतीय इंडस्ट्री को भारी नुकसान होगा। यह समझौता व्यापारी,किसान,मजदूर,नौजवान समेत 140करोड़ भारतीयों के खिलाफ है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुढ़ा पुख्ता पुल निर्माण,दातागंज में चीनी मिल निर्माण,भूमिहीनों को एक एकड़ भूमि का पट्टा देने समेत जनमुद्दों पर 04 फरवरी को अधूरे मुढ़ा पुख्ता पुल पर सत्याग्रह शुरू किया जायेगा। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस दातागंज विधानसभा प्रभारी कुंवर पाल सिंह,जिला महासचिव सत्यम यादव,वेद प्रकाश एडवोकेट,यूथ फॉर इंडिया कोऑर्डिनेटर ओमवीर दद्दा,जिलाध्यक्ष अनूप यादव,यूथ कांग्रेस दातागंज ब्लाक अध्यक्ष विजय बहादुर,नवनीत यादव समेत दर्जनों लोग शामिल रहे। पदयात्रा खलीलपुर,भुडेली,धीरपुर पट्टी समेत आधा दर्जन गांव में रही।
संवाददाता - शमसुल हसन


No Previous Comments found.