सैयद नदीम उद्दीन (पीर जी) बने कांग्रेस के जिला सचिव
बदायूं - 23 फरवरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए आज युवा नेता सैयद नदीम उद्दीन को जिला सचिव की जिम्मेदारी देकर मनोनीत पत्र दिया इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि आज गरीब मजदूर किसान दलित पिछड़े अल्पसंख्यक समाज के तमाम वर्गों का रुझान अब कांग्रेस की तरफ है क्योंकि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जी इनकी आवाज को संसद से लेकर सड़क तक बखूबी उठा रहे हैं यही वजह है कि आज युवा वर्ग बड़ी तादात में कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है निश्चित तौर पर 2027 में बदलाव आएगा और देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी इस मौके पर नवनियुक्त जिला सचिव सैयद नदीमुद्दीन ने कहा कि पार्टी द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे बखूबी निभाऊंगा और राहुल गांधी जी प्रियंका गांधी जी और अजीत यादव जी को मजबूत करने के लिए अपने तन मन धन से पार्टी के लिए तत्पर रहूंगा इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष चौधरी बफाती मिया अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हाजी नुसरत अली प्रदेश सचिव सैयद ज़ाबिर ज़ैदी जिला सचिव मशहूर शायर अहमद अमजदी राजीव गांधी विचार मंच के अध्यक्ष इकरार अली जिला सचिव मोरध्वज लोधी जिला सचिव राजीव पटेल सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष नवनीत यादव बननेखा आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर - शमसुल हसन


No Previous Comments found.