पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच संगठन ने 18 दिन भी दिया धरना फिर भी कोई सुनवाई नहीं
बदायूं - आज धरने का अठारहवां दिन स्थान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क निकट जिला चिकित्सालय जनपद बदायूं में पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के बैनर तले पीड़ित परिवार अपनी वैधानिक मांगों को लेकर न्याय की आस में बैठे हैं। मंडल अध्यक्ष बरेली डॉ हरिनंदन सिंह ने पीड़ितों से कहा समाज की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने की हिम्मत बहुत कम लोग कर पाते हैं। और जो सच बोलने का साहस करता है, अक्सर उसी का सबसे ज्यादा विरोध किया जाता है। लेकिन याद रखिए — इतिहास में बदलाव हमेशा उन्हीं लोगों ने किया है, जिन्होंने डर और विरोध के बावजूद सच का साथ नहीं छोड़ा। जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने अपने विचार रखते कहा"हम अम्न चाहते हैं मगर ज़ुल्म के ख़िलाफ़,गर जंग लाज़मी है तो फिर जंग ही सही। अपने संबोधन में जिला उपाध्यक्ष ऋषि नंदन शर्मा ने कहा , नव युग दीप जलाना है, भ्रष्टाचारी मनोभाव जो, राष्ट्र से हमें मिटाना है। धरने का नेतृत्व कर रहे किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रोहिताश सिंह पटेल ने कहा जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा, इस मौके, जिला सचिव राजू कश्यप, किसान प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह मंच के सदस्य वीरेंद्र, सिंह प्रशांत सिंह, श्री कृष्ण , गजेंद्र श्रीवास्तव, राजू मौर्य एवं धरने पर बैठे पीड़ित परिवारों में कुसुम लता, चन्द्र वती, किसवरी, स्नेह लता, दिलावर हुसैन विनेश सिंह उर्फ विनेश चंद्र आदि लोग उपस्थित रहे
रिपोर्टर - राजीव सिंह
No Previous Comments found.