कांग्रेस कमेटी की संगठन सृजन बैठक सम्पन्न

बदायूँ  : कांग्रेस जिला कोऑर्डिनेटर डॉ0के0बी0त्रिपाठी , अदनान मियाँ और प्रेम प्रकाश मौजूद रहे। 2026 के पंचायत चुनावों में जनपद बदायूँ की सभी सीटों पर चुनाव लड़ाएगी  कांग्रेस ,हर बूथ पर बनेंगे दो प्रभारी

#प्रदेश कोऑर्डिनेटर व बरेली महानगर प्रभारी बनाये जाने पर सुनीता सिंह का स्वागत किया गयाबदायूँ जनपद की सभी जिला पंचायत सीटों , क्षेत्र पंचायत सीटों समेत 2026 के पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उक्त वक्तव्य कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने जिला कांग्रेस कमेटी की संगठन सृजन बैठक में दिया। कहा  कि जनपद के हर बूथ पर कांग्रेस के दो प्रभारी बनाये जाएंगे।

बदायूँ जिला कांग्रेस कमेटी की संगठन सृजन बैठक शानिवार 24 मई को उझानी रोड स्थित एक मैरिज लान में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि बदायूँ के जिला कोऑर्डिनेटर अदनान मियाँ व  डॉ0के0बी0 त्रिपाठी रहे । विशिष्ट अतिथि बदायूँ नगर कोऑर्डिनेटर प्रेम प्रकाश अग्रवाल रहे । बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने की।
जिला कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर अदनान मियाँ ने  कहा कि कांग्रेस बदायूँ जनपद की सभी छह विधानसभा सीटों पर तैयारी करेगी। सौ दिनों में हर विधानसभा के हर बूथ पर बूथ कमेटी कमेटी बनाई जाएंगी और दो बूथ प्रभारी नियुक्त किये जायेंगे।कांग्रेस का जिला कोषाध्यक्ष ,जिला सोशल मीडिया प्रभारी, जिला प्रवक्ता नियुक्त किया जाएगा। आठ जिला उपाध्यक्ष और आठ जिला महासचिव बनाये जाएंगे। हर विधान सभा क्षेत्र का प्रभार एक जिला उपाध्यक्ष और एक जिला महासचिव को दिया जाएगा। नई सदस्यता भर्ती की जिम्मेदारी एक जिला महासचिव को दी जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर फ्रंटल डॉ0 के0बी0 त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस के  सभी छत्तीस फ्रंटल संगठनों को सक्रिय किया जाएगा। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष को फ्रंटल संगठनों का प्रभार दिया जाएगा।
फ्रंटल संगठनों में युवा कांग्रेस , किसान कांग्रेस , महिला कांग्रेस , मजदूर कांग्रेस , छात्र कांग्रेस एनएसयूआई समेत छत्तीस फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जायेंगे।
सभी नियुक्तयाँ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के प्रस्तावों के अनुरूप की जाएंगी।
कांग्रेस के बदायूँ नगर कोऑर्डिनेटर प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि सभी कांग्रेस जनों को जनपद में एकजुट किया जाएगा।2027 के चुनावों में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस किंग मेकर की भूमिका निभाएगी। 
संगठन सृजन अभियान की समीक्षा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला कोऑर्डिनेटरों द्वारा की गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने प्रस्तावित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों समेत जनपद के सभी सक्रिय कांग्रेस जनों का परिचय कोऑर्डिनेटरों से कराया।उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही नई जिला कांग्रेस कमेटी को प्रदेश अध्यक्ष का अनुमोदन प्राप्त हो जाएगा।बैठक का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट प्रदीप सिंह ने किया। इस दौरान प्रदेश कोआर्डिनेटर व बरेली महानगर कांग्रेस प्रभारी बनाई गईं सुनीता सिंह का जिला कांग्रेस कमेटी ने अभिनंदन किया। सभी ने सुनीता सिंह को बरेली महानगर का प्रभारी कोऑर्डिनेटर बनाने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
बृज भूषण गुर्जर, सुनीता सिंह ,बफाती मियाँ ,  डॉ शमसुल हसन,साजिद ठेकेदार , सुशीला कोरी , हाजी नुसरत अली , अनिल यादव ,आकाश पाठक,दीपक मिश्रा ,धर्मेंद्र कश्यप , राजीव पटेल , अनिल उपाध्याय ,फहीम अहमद ,हुकुम सिंह, उपासना चौहान , अकरम खान ,सत्यम यादव , अहमद अमजदी , तेजेन्द्र यादव ,फरियाद अली , सलीम अंसारी , राज कुमार यादव , पुत्तन यादव , जाहिद , मुशाहिद सैफी , उमर, अमित शर्मा , रहीस अहमद , अकरम हंसी , मारूफ गाजी , शहजादा रिजवान , कार्तिक रघुवंशी , शशांक राठौर , कामिल खान , विपिन मिश्रा , अवनेश यादव , इकरार , रिफाकत , बन्ने खान , अनुग्रह सिंह , अरशद खान , फितरत खान आदि ने विचार पेश किए  और  बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे। 

जिला संवाददाता सी न्यूज भारत बदायूं से शमसुल हसन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.