बदायूँ के भाजपा युवा नेता अविनाश भारद्वाज की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से आत्मीय भेंट

बदायूँ : बदायूँ से भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय एवं जनप्रिय युवा नेता अविनाश भारद्वाज की लखनऊ स्थित वीवीआईपी साकेत गेस्ट हाउस में केंद्रीय वाणिज्यक एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल जी से आत्मीय भेंट हुई।

इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय विकास, युवाओं की भागीदारी, उद्योग एवं व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल जी ने बदायूँ सहित प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और युवाओं की भूमिका को अहम बताया। भेंट के अवसर पर अविनाश भारद्वाज ने बदायूँ की जनभावनाओं, स्थानीय मुद्दों एवं विकासात्मक अपेक्षाओं से मंत्री जी को अवगत कराया। यह मुलाकात क्षेत्र के लिए नई संभावनाओं और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

रिपोर्टर : अवि शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.