बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक किया,विरोध प्रदर्शन।

बदायूँ के सहसवान में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रैली को निकाल कर मुख्य चौराहा अकराबाद पर पहुंच कर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फुँका और जमकर नारेबाजी की प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने दीपू दास की निर्मम तरीके से की गई हत्या का जिक्र करते हुए इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने फ्लैग मार्च भी निकला और जमकर नारेबाजी की।हिन्दू संगठन के लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।इसके साथ ही भारत में रह रहे अवैध बंगलादेशियो को देश से बाहर निकालने की भी मांग उठाई गई।इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाददाता मोहम्मद जावेद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.