जिला कांग्रेस कमेटी ने पलिया मेंहदी गांव में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया।
बदायूँ 28 दिसंबर। कांग्रेस ने कुर्बानियां देकर भारत को आजादी दिलाई आजादी , संविधान और लोकतंत्र कांग्रेस की देन है। कांग्रेस ने ही बाबा साहब अम्बेडकर को संविधान प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाकर उन्हें सम्मान दिया।
उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आयोजित गोष्ठी में कहीं। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आज 116 शेखूपुर विधानसभा के पलिया मेंहदी गांव में जिला कांग्रेस कमेटी ने विचार गोष्ठी की और कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया। जिसमें दर्जनों ग्रामीणों ने उत्साह से भाग लिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि कांग्रेसियों ने देश की आजादी के लिए अग्रेजों से संघर्ष किया। लेकिन आरएसएस भाजपा के नेताओं ने आजादी की लड़ाई में भाग नहीं लिया और अग्रेजों का साथ दिया। आजादी के बाद आरएसएस भाजपा के नेताओं ने संविधान, तिरंगा, अशोक चक्र और वंदे मातरम को भी स्वीकार नहीं किया। भाजपा आरएसएस का चरित्र देशविरोधी है। अब सत्ता में आकर आरएसएस भाजपा संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर देश पर तानाशाही लादने की साजिश कर रहे हैं। जिस तरह कांग्रेसियों ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया और देश को आजाद कराया। उसी तरह कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कुर्बानियां देने से पीछे नहीं हटेगी।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने ग्रामीण मजदूरों के रोजगार गारंटी के कानून मनरेगा को रद्द कर दिया।मोदी सरकार चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रहे है। आरक्षण समेत जनता के अधिकारों को खत्म कर रही है। जल, जंगल और जमीन की लूट जारी है।
कांग्रेस के स्थापना कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कांग्रेस की नीतियों के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
कार्यक्रम में को सुरेंद्र सिंह , सचिन नाई , विनोद खटिक, नेमचंद्र नाई, पुत्तन यादव ,ओमकार यादव , अशोक यादव , सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव , बच्चू यादव , शीशपाल ,रजिस्टर , अमरनाथ समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
संवाददाता शमसुल हसन

No Previous Comments found.