05 जनवरी सोमवार को आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस।
बदायूँ : 01 जनवरी। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) डॉ0 वैभव शर्मा ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस माह जनवरी 2026 के प्रथम शनिवार 03 जनवरी 2026 (हजरत अली का जन्म दिवस) को सार्वजनिक अवकाश है। इसलिए 03 जनवरी 2026 को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण सम्पूर्ण समाधान दिवस 05 जनवरी 2026 दिन सोमवार को आयोजित किया जायेगा। संवाददाता आकाश तोमर

No Previous Comments found.