एस॰जी॰एम॰ पब्लिक स्कूल रुदायन मे हुआ क्रिकेट मैच का आयोजन
बदायूँ : आज एस जी एम पब्लिक स्कूल रुदायन के खेल मैदान पर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया | यह रोमांचक मुकाबला एस जी एम पब्लिक स्कूल रुदायन एवं टी जी आई पब्लिक स्कूल नूरपुर पिनौनी के मध्य खेला गया । जिसमे टी जी आई पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। एस० जी एम पब्लिक स्कूल पहले बल्लेबाजी करते हुए। 10 ओबर मे 93 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाव में टी० जी० आई पब्लिक स्कूल नूरपुर पिनौनी ने 93 रन का पीछा करते हुए मैच को ड्रॉ कराया फिर मैच सुपर ओवर कराया गया जो कि टी जी आई पब्लिक स्कूल ने 23 रन का स्कोर बनाया। जवाव में एस जी एम पब्लिक स्कूल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए है 18 रन का स्कोर बनाया। जिसमे टी०जी०आई पब्लिक स्कूल ने 5 रन से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच अंश गुप्ता रहे। मैच के दौरान टीमों के खिलाड़ी एस जी एम की तरफ से सर्वाधिक अंक सचिन ने 27 रन और कप्तान भुवनेश ने 3 रन का योगदान दिया। इसी प्रकार टी जी आई पब्लिक स्कूल की तरफ से सर्वाधिक अंक गुप्ता ने 15 रन 4 विकेट लिए। जिसमें इस मैच का निर्णायक अंपायर राहुल पाठक से सभी सहमत रहे। दर्शकों में उपस्थित अभिभावकों शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कड़े मुकाबले के बाद टी जी आई पब्लिक स्कूल की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच में विजय प्राप्त की प्रबंधक श्री पुष्पेंद्र कुमार और प्रधानाचार्य श्री विमल कुमार ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर बधाई दी!कमेंटेटर विमल कुमार!स्कोरर अखिलेश कुमार!अंपायर राहुल पाठक,मौजूद रहे
रिपोर्टर : अवि शर्मा

No Previous Comments found.