कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुढा पुख्ता पुल का पूर्ण निर्माण कार्य कराने समेत जनमुद्दों पर दातागंज में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन

बदायूं : जिला बदायूं के तहसील दातागंज क्षेत्र के सभी कांग्रेस जनों को सूचित किया जाता है कि कल 06 जनवरी 20260 को दातागंज तहसील पर उपजिलाधिकारी दातागंज को ज्ञापन दिया जायेगा।

ज्ञापन में अधूरे पड़े मुढा पुख्ता पुल का पूरा निर्माण कार्य  कराने ,हर भूमिहीन को एक एकड़ कृषिभूमि का पट्टा देने , राशन कार्ड बनाने , यूनिट बढ़वाने और राजमिस्त्री ,बेलदार ,बढ़ई, लोहार ,लेंटर मजदूर समेत सभी भवन निर्माण मजदूरों का श्रम कार्ड बनवाने समेत जनमुद्दों को उठाया जायेगा।
सभी कांग्रेस जनों एवं शुभचिंतकों से अनुरोध है कि दातागंज तहसील में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु  06 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे दातागंज तहसील पहुंचें।
ज्ञापन हेतु 
06 जनवरी 2026, दोपहर 2 बजे
स्थान - दातागंज तहसील प्रांगण

सादर

अजीत यादव ,जिलाध्यक्ष कांग्रेस बदायूँ 
पूर्व छात्र नेता इलाहाबाद विश्वविद्यालय
धर्मेंद्र कश्यप , जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस बदायूँ
सत्यम यादव , जिला महासचिव कांग्रेस बदायूँ
केपी सिंह , विधानसभा प्रभारी दातागंज किसान कांग्रेस
गिरीश यादव ,जिला सचिव कांग्रेस बदायूँ ।

रिपोर्टर : शमसुल हसन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.