मनरेगा बचाओ संग्राम" देशव्यापी अभियान के तहत अम्बेडकर पार्क में उपवास पर बैठे जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी- अजीत यादव जिला अध्यक्ष कांग्रेस।
बदायूँ मनरेगा को बहाल किए जाने तक कांग्रेस संघर्ष करेगी।मनरेगा को खत्म करने से मोदी सरकार का मजदूर विरोधी चरित्र उजागर हो गया है। ग्रामीण मजदूरों की काम की कानूनी गारंटी को खत्म कर मोदी सरकार ने मजदूरों के पेट पर लात मारने का काम किया है। कांग्रेस मजदूरों के हक के लिए संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी।
उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने आज अम्बेडकर पार्क में उपवास के दौरान कहीं। कांग्रेस के राष्ट्रीय आह्वान पर अजीत यादव जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मनरेगा और काम के कानूनी अधिकार को खत्म किए जाने के खिलाफ रविवार को एक दिवसीय उपवास पर बैठे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रमुख मांगों में मनरेगा के मूल प्रावधानों को बहाल करना, किए गए बदलावों को तुरंत वापस लेना और ₹400 की राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करना शामिल हैं। कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में किए गए मजदूर विरोधी बदलावों और इसके नाम को बदलने के खिलाफ है। कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर "विकसित भारत - ग्रामीण रोजगार और आजीविका मिशन गारंटी (G-RAM-G)" कर दिया है, जो महात्मा गांधी का अपमान है और योजना को कमजोर करने की साजिश है।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह , जिला उपाध्यक्ष बफ़ाती मियां व दीपक मिश्रा ने कहा कि नए कानून के माध्यम से मनरेगा के तहत काम के "अधिकार" को खत्म करके इसे एक सामान्य बजट-आधारित "योजना" में बदल दिया गया है, जिससे करोड़ों ग्रामीण परिवार असुरक्षा में आ गए हैं।
कांग्रेस जिला महासचिव सलीम अंसारी ,आलोक सिंह व राजीव पटेल ने कहा कि नए अधिनियम ने योजना के विकेंद्रीकृत स्वरूप को नष्ट कर दिया है, जिससे धन का आवंटन दिल्ली से तय होगा और कई पंचायतों को शून्य निधि मिलेगी।
कांग्रेस जिला सचिव मोरध्वज लोधी , अहमद अमजदी और यूथ फॉर इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर ओमवीर दद्दू ने कहा कि नया कानून राज्यों पर 40% लागत वहन करने का वित्तीय बोझ डालता है, जिससे बेरोजगारी और गरीब आबादी के लिए कठिनाई बढ़गी।
इस अवसर पर कांग्रेस सलारपुर ब्लाक अध्यक्ष जाबिर गद्दी , बन्ने खान , सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव , रईस अहमद , अखिलेश यादव , भूपेंद्र लोधी , ब्रजेश कुमार , नीलेश यादव , राहुल पाल ,अतुल यादव , ओमप्रकाश प्रजापति , शिवकुमार यादव आदि उपस्थित रहे ।
संवाददाता शमसुल हसन
No Previous Comments found.