मुढ़ा पुख्ता पुल निर्माण होने तक चलेगा संघर्ष - अजीत यादव
बदायूँ : मुढ़ा पुख्ता पुल निर्माण के लिए कांग्रेसियों ने समरेर से पदयात्रा शुरू कर दी है। और मुढ़ा पुल पर 4फरवरी से सत्याग्रह करने का ऐलान किया है।
मुढ़ा पुख्ता पुल निर्माण समेत जनमुद्दों पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने समरेर से 26जनवरी को पदयात्रा शुरू कर दी है। पदयात्रा मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। उनके साथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप, जिला महासचिव सत्यम यादव ,कांग्रेस दातागंज विधानसभा प्रभारी कुंवर पाल सिंह , जिला सचिव गिरीश चंद्र , जिला सचिव राजकुमार यादव ,वेद प्रकाश एडवोकेट,उझानी कांग्रेस नगर अध्यक्ष बबलू सैफी , समरेर ब्लाक अध्यक्ष अर्जुन यादव ,दातागंज यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष विजय बहादुर , समरेर यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक यादव ,यूथ फॉर इंडिया जिलाध्यक्ष अनूप यादव , सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव ,उमेश यादव ,विजय वीर ,सुरेंद्र सिंह ,मुनेंद्र सिंह समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि मुढ़ा पुख्ता पुल निर्माण होने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पदयात्रा द्वारा अधूरे मुढ़ा पुख्ता पुल का निर्माण शुरू कराने , आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा करने , समरेर में मुढ़ा गांव के पास आवारा पशुओं के लिए गौशाला बनाने, सभी भूमिहीनों को एक एकड़ कृषि भूमि का पट्टा देने , दातागंज में चीनी मिल निर्माण कराने ,मनरेगा को बहाल करने , साल भर काम की गारंटी और 400 रुपए मजदूरी ,सभी पात्रों को राशन कार्ड , वृद्धा विधवा पेंशन देने ,राजमिस्त्री बेलदार बढ़ई लोहार समेत निर्माण मजदूरों का पंजीकरण कर योजनाओं का लाभ देने, रीयल टाइम खतौनी में अंशनिर्धारण सही करने आदि जनमुद्दों को उठाया जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों से कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार दस सालों में मुढ़ा पुख्ता पुल के दो पिलर नहीं बना सकी। रामगंगा की बाढ़ में पुल का एप्रोच मार्ग कट जाने से समरेर दातागंज के हजारों लोगों को फरीदपुर ,बरेली जाने को रोज दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि मुढ़ा पुख्ता पुल निर्माण तत्काल शुरू कराने समेत जनसमस्याओं के समाधान के लिए 4 फरवरी को मुढ़ा पुख्ता पुल पर सत्याग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि दातागंज तहसील के रामगंगा के किनारे सैकड़ों ग्रामों में हजारों बीघा भूमि खाली पड़ी है वह भूमिहीनों को आवंटित करने में भाजपा सरकार विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि हर भूमिहीन को एक एकड़ कृषि भूमि का पट्टा दिलाने को कांग्रेस संघर्ष करेगी।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप व जिला महासचिव सत्यम यादव ने कहा कि हर गांव में सैकड़ों लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं। जिनके राशन कार्ड बने हैं उनकी पूरी यूनिट दर्ज नहीं हैं।
दातागंज विधानसभा प्रभारी कुंवर पाल सिंह व जिला सचिव गिरीश चंद्र ने कहा कि कांग्रेस दातागंज में जनता की आवाज उठाएगी। अन्याय नहीं होने दिया जायेगा । जनता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया जायेगा।
कांग्रेस जिला सचिव राजकुमार व समरेर ब्लाक अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि दातागंज तहसील के हर गांव में राजमिस्त्री ,बेलदार ,लोहार ,बढ़ई समेत भवन निर्माण मजदूरों की बड़ी संख्या है ,लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकारें श्रम विभाग में उनका पंजीकरण नहीं करा सकी हैं। भवन निर्माण मजदूरों को योजनाओं का लाभ देने में भाजपा विफल रही है।
पदयात्रा के दौरान मुढ़ा , पैरहा, डहरपुर खुर्द , धीमरपुरा , समरेर समेत दर्जन भर ग्रामों में ग्रामीणों से संवाद व नुक्कड़ सभाएं की गईं।
रिपोर्टर : शमसुल हसन


No Previous Comments found.