SPJM स्कूल का धूमधाम के साथ मनाया गया वार्षिकउत्सव, विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के जरिए सभी का मन मोह लिया

बिल्सी : आज दिनांक 11-02-2026 दिन बुधवार को एस. पी. जे. एम. जूनियर हाई स्कूल में २२व‌ां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री अमित जैन, शरत जैन, अमिता जैन,अनु जैन ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वार्षिकोत्सव में गणेश वंदना, सरस्वती वंदना,नमोकार  मंत्र, कव्वाली, वेलकम सॉन्ग, रेट्रो थीम, आर्मी, गोविंदा डांस, काली डांस, लेजी डांस, झूम बराबर झूम, हो जायेगी बल्ले बल्ले, पंजाबी डांस  नन डांस एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से छोटे बच्चों ने समा बांध कर सभी अभिभावकों एवं अतिथियों को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्र  छात्राओं द्वारा प्रतिभाशाली संचालन रहा। कार्यक्रमों के मध्य में स्कूल टॉपर, कक्षा टॉपर जो गत वर्ष के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया एवं पुरुस्कार प्रदान कर उत्साह बढ़ाया गया ।गत वर्ष के परीक्षा परिणाम में स्कूल टॉपर कक्षा 4 की अर्किता शाक्य रहीं।

प्रधानाध्यापक रोहित शर्मा ने बेस्ट बॉय अयान सैफी को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इसी क्रम में बेस्ट गर्ल पावनी श्रीवास्तव को शाहिदा खान ने, आइडल गर्ल सोनाक्षी गौतम को रेनू यादव ने, आइडल बॉय यश बाबू को मनोज सक्सेना ने, सर्वश्रेष्ठ अनुशासित छात्र आयुषी सक्सेना को काजल देवल ने ,तथा सपोर्टिव छात्रा निकिता सागर को काजल जैन ने शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया। गत वर्ष हुई पाठ्य सहगामी क्रियाओं जैसे राखी मेकिंग कॉम्पटीशन, मेहंदी कॉम्पटीशन, कंडील मेकिंग कॉम्पटीशन, कैंडल डेकोरेशन, पोस्टर मेकिंग कॉम्पटीशन, दिया डेकोरेशन कॉम्पटीशन में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त सैकड़ों छात्र छात्राओं को पुरुस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में लकी गार्जियन व लकी टीचर के ड्रॉ भी किए गए जिसमे गार्जियन तथा टीचर का नाम खुलते ही उनका उत्साह देखते ही बनता था। श्री अमित जैन ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें पढ़ाई में मेहनत कर अपना लक्ष्य प्राप्ति आसान बनाने को कहा । प्रधानाध्यापक श्री रोहित शर्मा ने बच्चों को हर संभव सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल में पठन -पाठन के  बेहतर प्रबंधन पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को पढ़ने लिखने के लाभ बताते हुए उन्हें मेहनत करने का मूल मंत्र दिया ।
श्री मति अमिता जैन जो छात्र छात्राओं की बहुत प्रिय हैं उन्होंने बच्चों को स्वयं में विश्वास बनाए रखने तथा महापुरुषों के आदर्श को अपने जीवन में उतारना ही व्यक्तित्व का विकास है आदि शब्दों से छात्र छात्राओं का उत्साह व मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक रोहित शर्मा,मनोज सक्सेना , रेन यादव,काजल जैन ,काजल देवल, रचना सिंह, हिमांशी ओझा, मेंहजबी फरीदी,सिमरन कुरैशी, जानवी कुरैशी, अर्चना कुमारी, इंशा राईन, हिरा राईन,हिबा राईन ,मेनका कुमारी,तनीषा फरीदी, भूमि देवल,चंचल, मुस्कान, अरीबा बबीता तथा डांसर अभिषेक माहौर उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : नईम आजाद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.