रामपुर में अधिवक्ता की निर्मम हत्या को लेकर किया विरोध प्रदर्शन एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग।
बदायूँ दि डिस्ट्रिक्ट सिविल बार एसोसिएशन बदायूं के तत्वावधान में अध्यक्ष सुनील कुमार सक्सेना एडवोकेट व महासचिव विवेक कुमार रेडर एडवोकेट के नेतृत्व में रामपुर अधिवक्ता हत्याकांड के विरोध में आक्रोशित अधिवक्तागण कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को मांगपत्र प्रेषित कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के साथ ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई। उपस्थित अधिवक्ता गण द्वारा रामपुर में अधिवक्ता फारुख अहमद खां की निर्मम हत्या की भर्त्सना की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील कुमार सक्सेना एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधुकर शर्मा एडवोकेट, उपाध्यक्ष रक्षित शरण एडवोकेट, हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, संदीप सिंह एडवोकेट, विवेक कुमार रेडर एडवोकेट, कोषाध्यक्ष रामेंद्र रेडर, संयुक्त सचिव स्वाति गुप्ता एडवोकेट, अंकित श्रीवास्तव एडवोकेट, वैभव गुप्ता एडवोकेट, अमित माथुर एडवोकेट, वीरेंद्र पाल एडवोकेट, अर्पित श्रीवास्तव एडवोकेट, वीरेंद्र पाल एडवोकेट, अमित माथुर एडवोकेट, अंशुल गुप्ता एडवोकेट, अर्पित श्रीवास्तव एडवोकेट, वशिका पाल एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। संवाददाता आकाश तोमर


No Previous Comments found.