ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गुम/भटकी हुई 10 वर्षीय बच्ची के परिजनों का पता लगाकर सकुशल किया गया सुपुर्द ।
बांदा : श्री पलाश बंसल के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में आज दिनांक 16.02.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गुम/भटकी हुई 10 वर्षीय बच्ची के परिजनों का पता लगाकर सकुशल सुपुर्द किया गया । गौरतलब हो कि आज दिनांक 16.02.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस को महेश्वरी देवी मंदिर के पास एक 10 वर्षीय बच्ची भटकती हुई मिली । जिस पर पुलिस द्वारा बच्ची से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सपना पुत्री कमलेश तथा ग्राम आउ से भटककर बांदा शहर आना बताया । पुलिस द्वारा तत्परता के साथ तत्काल सम्बन्धित गांव से सम्पर्क कर परिजनों के बारे में जानकारी कर सूचित किया गया व कोतवाली नगर बुलाकर बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया । परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया ।
पुलिस टीम का विवरण-
1. व0उ0नि0 श्री राकेश द्विवेदी थाना कोतवाली नगर
2. म0उ0नि0 सुश्री रेनू शर्मा
3. कां0 अखिलेश पांडेय
रिपोर्टर : क़ासिद अली सिद्दीकी


No Previous Comments found.