डीएम ने अधिकारियों संग किया बरेली मथुरा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण।

बदायूँ : 23 फरवरी। जिलाधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बरेली-मथुरा एक्सप्रेस-वे (एन0एच0 530 बी) का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षात्मक पहलू को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षात्मक उपायों को बढ़ाने के लिए कहा। डीएम ने 166 किलोमीटर से 179 किलोमीटर, बदायूं बाईपास तक का निरीक्षण किया। परियोजना निदेशक एनएचएआई उत्कर्ष शर्मा ने बताया कि बरेली-मथुरा एक्सप्रेस-वे फोरलेन बनाया जा रहा है। यह कार्य कुल चार पैकेज में हाइब्रिड अनन्युटी मोड पर कराया जा रहा है, जिसमें प्रथम पैकेज की लागत करीब ढाई हजार करोड़ है जिसका कार्य पूर्ण हो गया है। द्वितीय पैकेज की लागत करीब 1200 करोड रुपए है जिसका 55 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। उन्होंने बताया कि तृतीय पैकेज की लागत 1100 करोड रुपए है जिसका 16 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। चतुर्थ पैकेज की लागत करीब 700 करोड रुपए है जिसका 06 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण कार्य नवंबर 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षात्मक उपायों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.