वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा थाना सिविल लाइन स्थित नवनिर्मित मिशन केन्द्र का उदघाटन किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना सिविल लाइन स्थित नवनिर्मित मिशन शक्ति केन्द्र का उद्घाटन किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी बिसौली संजीव कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री रामराजा यादव तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। यह मिशन शक्ति केन्द्र महिलाओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु लाभकारी होगा।

No Previous Comments found.