थाना उसहैत पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में अन्तर्राज्यीय 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस 315 बोर हुए बरामद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत आज दिनांक 25.02.2026 को थाना उसहैत क्षेत्रान्तर्गत ककराला रोड पर धर्म काँटे के पास थाना उसहैत की पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही थी कि मुखबिर खास द्वारा आकर सूचना दी गयी कि आपके थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ जो मुठभेड हुई थी उसमें जो एक व्यक्ति रमेश कश्यप पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम चंदोखा थाना दातागंज बदायूँ पुलिस पर फायरिंग करता हुआ मौके से भाग गया था वह इस समय ग्राम सरनमई मोड पर कत्थई रंग की लाइनदार टीशर्ट पहने किसी का इंतजार कर रहा है और कही बाहर भागने की फिराक मे खडा है मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते कर हम पुलिस वाले ग्राम सरनमई मोड पर पहुचे तो देखा एक व्यक्ति सरकारी नल के पास ग्राम सरनमई मोड पर गाडी की लाइट मे खडा दिखायी दिया जो गाडी को देखकर ग्राम सरनमई की तरफ चलने लगा पुलिस टीम के द्वारा उसे रुकने को कहा नही रुका और हम पुलिस वालों पर फायर कर दिया। आत्म रक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त रमेश कश्यप पुत्र रामसिंह के दाहिनी पैर मे गोली लगने से घायल हो गया । गिरफ्तार घायल अभियुक्त रमेश कश्यप उपरोक्त को जीवनरक्षार्थ उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा जा गया है । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


No Previous Comments found.