थाना उझानी पुलिस द्वारा दुष्कर्म के 01 वाछिंत अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, डा0 बृजेश कुमार के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी उझानी श्री देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थाना उझानी पर मु.अ.सं.- 29/26 धारा 78/79/351(2)/65(1) BNS व ¾(2),7/8 पोक्सो एक्ट बनाम अंशु पुत्र चन्द्र प्रकाश निवासी ग्राम मल्लामई थाना उझानी बदायूँ पंजीकृत किया गया था। मुकदमा उपरोक्त मे साक्ष्यो के आधार पर धारा 65(1) की बृद्दि की गयी। मुकदमा उपरोक्त में नामित/वांछित अभियुक्त अंशु उपरोक्त को आज दिनाँक 26.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर अढौली रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.