06 ओवरलोड वाहन सीज एवं 20 दो पहिया वाहनों के किए गए चालान।

जिलाधिकारी महोदय बदायूं के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के उद्देश्य से जनपद में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री हरिओम के द्वारा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत प्रमुख राजमार्गों,संपर्क मार्गों एवं संवेदनशील चेकिंग प्वाइंट्स पर सघन जांच की गई। जांच के दौरान कुल 14 वाणिज्यिक वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 06 वाहन निर्धारित मानक से अधिक भार वहन करते पाए गए। संबंधित वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत चालान की कार्यवाही करते हुए कुल ₹ 02 लाख का शमन शुल्क अधिरोपित कर सरकारी खाते में जमा कराया गया। ओवरलोडिंग से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना में वृद्धि होती है, ब्रेकिंग सिस्टम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा सड़कों एवं पुलों की संरचना को क्षति पहुँचती है। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे वाहनों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। साथ ही 20 दो पहिया वाहन चालको के द्वारा बिना हेलमेट एवं मोबाइल फोन का प्रयोग करने के अभियोग में चालान किए गए सभी वाहन स्वामियों से अपील की जाती है कि निर्धारित भार सीमा का पालन करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.