थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तगण को सट्टे की खाई वाडी करते, 1,05,660/- रु0 नगद, एक अदद मोबाईल OPPO A53 एवं सट्टा पर्ची समेत गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूं डॉ0 ब्रजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय के पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 26.02.2026 को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर साहू गेस्ट हाऊस के सामने मायादेव मेडीकल स्टोर पर तीन अभियुक्तगण 1- सत्यदेव पुत्र प्रेमबाबू 2- चन्दन साहू पुत्र प्रेमबाबू साहू 3- प्रेमबाबू साहू पुत्र सोहनलाल समस्त निवासीगण मौहल्ला चौधरी सराय लालता प्रसाद मंदिर वाली गली थाना कोतवाली जनपद बदायूँ को सट्टे की खाई वाडी करते गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 1,05,660/-रु0 नगद, एक अदद मोबाईल OPPO A53 सट्टा पर्ची बरामद हुई । उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- 1- सत्यदेव पुत्र प्रेमबाबू 2- चन्दन साहू पुत्र प्रेमबाबू साहू 3- प्रेमबाबू साहू पुत्र सोहनलाल समस्त निवासीगण मौहल्ला चौधरी सराय लालता प्रसाद मंदिर वाली गली थाना कोतवाली जनपद बदायूँ गिरफ्तार करने वाली टीम - 1- उ0नि0 सुजीत कुमार सिंह थाना कोतवाली बदायूँ। 2- उ0नि0 बाबू खाँ थाना कोतवाली बदायूँ। 3- आरक्षी पराग चौधरी थाना कोतवाली बदायूँ। 4- आरक्षी लविन कुमार थाना कोतवाली बदायूँ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.