बदायूँ बिसौली होली पर बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक आशुतोष मौर्य सख्त, एक्सईएन को दिए निर्बाध आपूर्ति के निर्देश।

बदायूँ बिसौली होली के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों को बिजली कटौती की समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने कड़े तेवर अपनाए हैं। विधायक ने विद्युत विभाग के एक्सईएन (XEN) नरेंद्र चौधरी को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि त्यौहार के दौरान पूरे विधानसभा क्षेत्र में बिजली की सप्लाई शासन की मंशा और रोस्टर के अनुकूल सुनिश्चित की जाए। विधायक आशुतोष मौर्य ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि होली के उल्लास में बिजली की कमी बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा, "विधानसभा क्षेत्र की जनता को निर्बाध बिजली मिलनी चाहिए। यदि इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई या बिना कारण कटौती की गई, तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" विधायक ने एक्सईएन को यह भी निर्देश दिए कि जर्जर तारों और फाल्ट की शिकायतों को तत्काल दूर करने के लिए टीमें अलर्ट मोड पर रहें, ताकि त्यौहार के रंग में कोई भंग न पड़े। स्थानीय जनता ने विधायक के इस कदम की सराहना की है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.