होली मिलन समारोह का आयोजन समाजसेवियों और साहित्यकारों ने की सहभागिता प्रिया सिंह चौहान के बाबा को किया सम्मानित।

बदायूँ जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन के तत्वावधान में होली मिलन समारोह सह संगोष्ठी का आयोजन संगठन के मुख्यालय पर नव चयनित आई ए एस प्रिया सिंह चौहान के बाबा राजपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में किया गया, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवा निवृत ए डी एम रामवीर सिंह उपस्थित रहे। सर्व प्रथम राष्ट्र राग "रघुपति राघव राजाराम....."" का कीर्तन किया गया। संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ ही संगठन के ध्येय गीत"जीवन में कुछ करना है तो मन को मारे मत बैठो" एम एल गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया। उपस्थितजन द्वारा परस्पर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में ४५वी रैंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन करने वाली प्रिया सिंह चौहान के बाबा सेवा निवृत बी डी ओ राजपाल सिंह चौहान को अंग वस्त्र भेंटकर, माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। आई पी एस केवल खुराना स्मृति मंच के संस्थापक व साहित्यकार अशोक खुराना द्वारा भी अंग वस्त्र भेंटकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसाई अशोक खुराना, प्रसिद्ध कवियत्री डॉ कमला महेश्वरी व कवि राजवीर सिंह तरंग द्वारा होली और नारी सशक्तिकरण विषयक काव्यपाठ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री व नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं व साहित्यकारों की उपस्थिति में आयोजित ऐसे समारोह समाज को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। बदायूं की बेटी ने यू पी एस सी की परीक्षा में सम्मान जनक स्थान प्राप्त करके जनपद को गौरवान्वित किया है। समाजसेवियों द्वारा ऐसी प्रतिभाओं के परिजनों के सम्मान से युवा पीढ़ी प्रेरणा प्राप्त करेगी जिससे भविष्य में नई प्रतिभाएं जन्म लेगी। केवल खुराना के आई पी एस बनने के बाद से जनपद में युवाओं ने उपलब्धियां अर्जित की हैं। दोहा के माध्यम से अशोक खुराना ने शुभकामनाएं दी बेटी के इस चयन पर खुशियां मिलीं अपार हम सब की शुभकामना स्वीकारे परिवार।। इस अवसर पर वरिष्ठ दलित नेता दयाराम व्यास, आचार्य प्रताप सिंह, एम एल गुप्ता, देवी सिंह देवड़ा आदि ने विचार व्यक्त किए। आयोजन में प्रमुख रूप से राम लखन , नेत्रपाल सिंह, प्यारे लाल , पंकज भारद्वाज , मनसुख लाल गुप्ता, धनपाल सिंह , प्रताप सिंह आचार्य, राजपाल सिंह राठोड़ , सुरेशपाल सिंह , कृष्ण गोपाल , राजवीरसिंह तरंग , उदित प्रताप सिंह , रामवीर सिंह , गोपाल कृष्ण शर्मा, रामगोपाल आदि की सहभागिता रही। संस्था के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रिया सिंह चौहान के चयन पर हर्ष व्यक्त कर शीघ्र ही जनपद में वृहद सम्मान समारोह आयोजित किए जाने की घोषणा के साथ ही सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.