रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के परेड ग्राउण्ड में तृतीय अन्तरजनपदीय कुश्ती कलस्टर(महिला/पुरूष) कुश्ती, बाक्सिंग, बाडी बिल्डिंग व आर्म रेसलिंग पुलिस प्रतियोगिता वर्ष - 2026 बाक्सिंग एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का हुआ समापन।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के परेड ग्राउण्ड में तृतीय अन्तरजनपदीय कुश्ती कलस्टर(महिला/पुरूष) कुश्ती, बाक्सिंग, बाडी बिल्डिंग व आर्म रेसलिंग पुलिस प्रतियोगिता वर्ष - 2026 बाक्सिंग एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया । आज दिनांकः 11-03-2026 को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के परेड ग्राउण्ड में तृतीय अन्तरजनपदीय कुश्ती कलस्टर (महिला/पुरूष) कुश्ती, बाक्सिंग, बाडी बिल्डिंग व आर्म रेसलिंग पुलिस प्रतियोगिता वर्ष-2026 का समापन किया गया । जिसमें बरेली जोन के सभी 09 जनपदों के लगभग 200 महिला/पुरुष खिलाङीयो द्वारा प्रतिभाग किया गया । प्रतियोगिता के अन्तिम फाइनल मुकाबले बाक्सिंग पुरुष वर्ग के 86 किलोभार वर्ग में जनपद बदायूँ के अंकित खोखर व जनपद अमरोहा के अंकित कुमार के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बदायूँ के अंकित खोखर प्रथम रहें व ग्रिको रोमन कुश्ती पुरुष वर्ग के 87 किलोग्राम भार वर्ग में जनपद बरेली के हरेन्द्र व जनपद अमरोहा के राहुल तोमर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बरेली के हरेन्द्र प्रथम रहें एवं आर्म रेसलिंग पुरुष वर्ग के 110 किलोग्राम भार वर्ग में जनपद बदायूँ के मुकेश देवल व जनपद पीलीभीत के रोहित राज के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बदायूँ से मुकेश देवल प्रथम रहें । *समापन प्रतियोगिता के परिणाम निम्न प्रकार रहेः-* *पुरूष वर्ग प्रतियोगिता* 1. कुश्ती फ्री स्टाईल प्रतियोगिता में जनपद बदायूँ ने 45 अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं जनपद मुरादाबाद 13 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहा । 2. कुश्ती ग्रीकोरोमन प्रतियोगिता में जनपद बिजनौर ने 30 अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं जनपद बदायूँ ने 24 अंको के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया । 3. बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जनपद रामपुर ने 28 अंको के साथ प्रथम स्थान एवं जनपद बदायूँ ने 13 अंको के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया । 4. आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में जनपद शाहजहॉपुर ने 31 अंको के साथ प्रथम स्थान एवं जनपद बदायूँ ने 24 अंको के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया । 5. बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जनपद बदायूँ ने 40 अंकों के साथ प्रथम स्थान एवं जनपद शाहजहांपुर ने 18 अंको के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया । *महिला वर्ग प्रतियोगिता* 1. कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद बदायूँ 41 अंको के साथ प्रथम स्थान व जनपद बरेली 14 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहा । 2. बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जनपद बदायूँ 44 अंको के साथ प्रथम स्थान एवं जनपद शाहजहांपुर 25 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहा । 3. आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में जनपद बरेली 15 अंको के साथ प्रथम स्थान एवं जनपद बदायूँ 14 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहा । 4. बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता(महिला वर्ग) के 55kg भार वर्ग में प्रतिज्ञा पाण्डेय जनपद शाहजहॉपुर से प्रथम व नेहा जनपद बदायूँ से द्वितीय स्थान पर रही । 55+kg भार वर्ग में पुष्पा चाहर जनपद मुरादाबाद से प्रथम व वन्दना जनपद बरेली से द्वितीय स्थान पर रहीं । प्रतियोगिता में निर्णायक गणों के रुप में शैवर अली खान एन0आई0एस, श्री दिलीप जोशी आर्म रेसलिंग कोच, श्री जितेन्द्र राणा उ0प्र0 पुलिस कुश्ती कोच एवं श्री राजीव कुमार एन0आई0एस का विशेष योगदान रहा, जो निर्विवाद रूप से निर्णय कर प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोगी रहे । यह प्रतियोगिता सकुशल सम्पन्न करायी गयी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.