शहीद मेला ककराला 2026 के लिए आमंत्रण
बदायूं : अनुसूचित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम जी Rajendra Gautam MLA से कल 13मार्च को लखनऊ में मुलाकात की और बदायूँ के ककराला कस्बे में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित होने जा रहे शहीद मेले के लिए आमंत्रित किया।
1857 की पहली जंगे आजादी में 400 से अधिक ककरालावासियों ने मादरेवतन की आजादी के लिए लड़ते हुए शहादत को गले लगाया था। और अंग्रेजों के जनरल पैनी को मारकर अंग्रेजों की फौज को आगे बढ़ने से रोक दिया था। ककराला वासी भारत माता के उन वीर शहीदों की याद में ककराला में शहीद स्मारक बनाने और शहीदों को याद कर उनकी कुर्बानी के प्रति कृतज्ञता जाहिर करने के लिए शहीद मेला का आयोजन किया जा रहा है। साझी शहादत का इतिहास हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा देता रहेगा ।ककराला के वीर शहीद अमर रहें।
रिपोर्टर : शमसुल हसन
No Previous Comments found.