मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक।

बदायूँ उघैती कस्बा के रघुनाथपुर पिपरी रोड पर स्थित बाला जी इंटर कालेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना उघैती की मिशन शक्ति टीम ने भाग लेते हुए छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।इस दौरान टीम द्वारा छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 181 आदि की जानकारी दी गई तथा किसी भी आपात स्थिति में इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही छात्राओं को साइबर अपराध, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं से बचाव के उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम में एसआई हरवीर सिंह, महिला कांस्टेबल सरिता चौधरी, महिला कांस्टेबल प्रतिभा शर्मा, होमगार्ड उर्मन सिंह तथा सीसी होमगार्ड राजेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.