थाना उघैती क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ईखखेड़ा में सैलून की दुकान में हुई घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तगण को किया गया गिराफ्तार ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी के नेतृत्व मे थाना उघैती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 44/2026 धारा 333/109/61(2)/318(4) बीएनएस व 3/25 (1-b)a आर्म्स एक्ट एवं 4/25 आर्म्स एक्ट जिसमे दि0 16.03.2026 को ग्राम ईखखेड़ा में हेयर सैलून की दुकान में घुसकर अज्ञात अभियुक्तो द्वारा वादी के पुत्र समीर को जान से मारने की नियत से गोली मारकर मो0सा0 से फरार हो गये थे । घटना के संबंध में पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त का दिनाँक 21.03.2026 को सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तगण को घटना में प्रयुक्त मो0सा0 नं0 UP21CU0317 हीरो स्पलेन्डर सहित ऐपुरा मोड थानाक्षेत्र उघैती से गिरफ्तार किया गया । अभि0गण के कब्जे से एक अदद स्पलेंडर मोटरसाईकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 21CU 0317 मय दो अवैध 315 बोर तमंचे व दो खोखे 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अवैध चाकू व तीन अदद मोबाईल बरामद किया गया । आज दिनाँक 22.03.2026 को गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । पूछताछ अभि0गण से (घटनाक्रम) ....मुकदमा उपरोक्त की घटना के सम्बन्ध में अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ कि मजरुव/घायल समीर की हेयर सैलून की दुकान अभियुक्त मनवीर की ससुराल में थी । मजरुव समीर के अभियुक्त मनवीर की पत्नी से शादी से पहले अच्छे सम्बन्ध थे । शादी के बाद भी मजरुव समीर अभियुक्त मनवीर की पत्नी से बातचीत करने के लिए परेशान करता था । जिसकी शिकायत मनवीर की पत्नी ने मनवीर से की थी । जिस पर अभियुक्त मनवीर ने मजरुव समीर को समझाने की कोशिश भी की थी लेकिन इसके बावजूद भी समीर नहीं माना तब मनवीर ने अपने चचेरे भाई यशपाल पुत्र पप्पू नि0 मेवली के साथ मिलकर मजरुव समीर को जान से मारने की योजना बनाई तथा अभियुक्तगण यशपाल, मनवीर, आशीष व राकेश ने योजना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया । गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण 1. यशपाल पुत्र पप्पू नि0 ग्राम मेवली थाना उघैती जनपद बदायूँ उम्र 26 वर्ष 2. राकेश पुत्र सुरेन्द्र यादव नि0ग्राम खडुआ थाना उघैती जनपद बदायूँ उम्र 27 3. आशीष पुत्र देशपाल नि0ग्राम स्वरुपपुर थाना उघैती जनपद बदायूँ उम्र 19 वर्ष 4. मनवीर पुत्र राजपाल उम्र 26 बर्ष नि0 ग्राम मेवली थाना उघैती बदायूँ उम्र 26 वर्ष अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण 1. घटना में प्रयुक्त एक अदद स्पलेन्डर मोटरसाईकिल रजि0 नं0 UP 21CU 0317 2. घटना में प्रयुक्त 02 नाजायज तमंचे व दो खोखे व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर 3. 01 नाजायज चाकू 4. 03 अदद मोबाईल आपराधिक इतिहास अभियुक्त यशपाल उपरोक्तः- 1. मु0अ0सं0 44/2026 धारा 333/109/61(2)/318(4) बीएनएस व 3/25 (1-b)a आर्म्स एक्ट एवं 4/25 आर्म्स एक्ट थाना उघैती, बदायूँ अभियुक्त राकेश उपरोक्तः- 1. मु0अ0सं0 44/2026 धारा 333/109/61(2)/318(4) बीएनएस व 3/25 (1-b)a आर्म्स एक्ट एवं 4/25 आर्म्स एक्ट थाना उघैती, बदायूँ अभियुक्त आशीष उपरोक्तः- 1. मु0अ0सं0 44/2026 धारा 333/109/61(2)/318(4) बीएनएस व 3/25 (1-b)a आर्म्स एक्ट एवं 4/25 आर्म्स एक्ट थाना उघैती, बदायूँ 2. मु0अ0स0 07/2026 धारा 3/9/25 (1-b) a आयुध अधि0 थाना उघैती, बदायूँ अभियुक्त मनवीर उपरोक्तः- 1. मु0अ0सं0 44/2026 धारा 333/109/61(2)/318(4) बीएनएस व 3/25 (1-b)a आर्म्स एक्ट एवं 4/25 आर्म्स एक्ट थाना उघैती, बदायूँ गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण प्रभारी निरीक्षक श्री ऋषिपाल सिहं एसओजी/सर्विलान्स टीम बदायूँ उ0नि0 श्री अशोक कुमार वर्मा उ0नि0 श्री रामवीर सिंह उ0नि0 श्री सचिन कुमार हे0कां0 691 गौरव कुमार का0 1381 सन्नी चौधरी का0 1627 आशीष कुमार।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.