मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के लिए बदायूँ पुलिस द्वारा निकाली गई भव्य बाइक रैली।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान एक अत्यंत प्रभावी एवं जनकल्याणकारी पहल के रूप में निरंतर सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। सरकार की इस सराहनीय एवं दूरदर्शी पहल के क्रम में जनपद बदायूँ में भी व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनसे समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच एवं सुरक्षा का वातावरण सुदृढ़ हो रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 22.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन व नेतृत्व में जनपद बदायूँ के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम एवं एण्टी रोमियो टीम द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूँ से भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक यह संदेश पहुंचाना था कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकालकर आमजन को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके विधिक अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 1090, 1098 आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
बदायूँ पुलिस द्वारा आयोजित इस रैली को आमजन का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ तथा लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में विश्वास, सुरक्षा एवं सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।
जनपद बदायूँ पुलिस द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके ।
No Previous Comments found.