एस के बी इंटर कॉलेज रियोनाई में मेधावी छात्र छात्राओं को साइकिल देकर किया सम्मानित

बिल्सी : उघैती आज क्षेत्र के रियोनाई में रियोनाई खितौरा रोड पर श्री कालसेन बाबा मंदिर के सामने स्थित श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज में वार्षिक रिजल्ट का वितरण किया गया सर्वप्रथम कॉलेज के चेयरमैन महेश चंद्र सक्सेना ,डायरेक्टर शेखर सक्सेना एवं वरिष्ठ पत्रकार रिंकू भारद्वाज एम डी आशीष सक्सेना ने मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की उसके बाद कॉलेज के डायरेक्टर शेखर सक्सेना एवं रिंकू भारद्वाज एवं एमडी आशीष सक्सेना द्वारा  मेधावी छात्रा जूनियर वर्ग उज्जवल शर्मा एवं मेधावी छात्र प्राइमरी अंकित को साइकिल देकर सम्मानित किया उसके बाद स्टूडेंट ऑफ द ईयर जूनियर वर्ग की छात्रा अनुष्का  एवं प्राइमरी वर्ग से प्रिंसी यादव को शील्ड देकर पुरस्कृत किया और कॉलेज के एम डी आशीष सक्सेना  एवं सम्मानित अभिभावकों द्वारा सभी कक्षाओं के प्रथम द्वितीय और तृतीय मेधावी छात्र छात्राओं को शील्ड देकर  एवं मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया  एवं  इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन द्वारा कॉलेज के बेस्ट टीचर जूनियर वर्ग उमेश गुप्ता एवं प्राइमरी वर्ग सोनम तोमर को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया इस मौके पर डायरेक्टर महेश चंद्र सक्सेना ने सभी बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मै आशा करता हूँ कि आप इस कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर परिवार समाज और देश का नाम रौशन करेंगे क्योंकि आपकी आंखों में मुझे देश का भविष्य दिख रहा है इस  मौके पर कॉलेज के डायरेक्टर शेखर सक्सेना  ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि आपका आज का परीक्षा परिणाम देकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई और मैं उम्मीद करता हूँ कि आप भविष्य में देश के सेवा करेंगे इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन महेश चंद्र सक्सेना, डायरेक्टर शेखर सक्सेना,एम डी आशीष सक्सेना, प्रधानाचार्या शिल्पी, उप प्रधानाचार्य ओम किशन शर्मा,एडमिनिस्ट्रेटर जूनियर जे पी सिंह, एचओडी दिनेश माथुर, जूनियर कार्डिनेटर चेतन वार्ष्णेय,प्राइमरी कार्डिनेटर उमेश वार्ष्णेय प्री प्राइमरी कार्डिनेटर अंबिका चौहान, सोनम ,अंजली अंशिका सिद्धार्थ,अर्पित, सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

रिपोर्टर : नईम आजाद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.