सड़क सुरक्षा अभियान बदायूं में बिना हेलमेट और ओवरलोडिंग पर चला चाबुक, एआरटीओ ने काटे 52 चालान

बदायूं : बदायूं उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी महोदय बदायूं के निर्देशानुसार दिनांक 06-04-2026 को एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) श्री हरीओम के द्वारा दुपहिया वाहन में बिना हेलमेट के, बिना सीट बेल्ट के वाहन संचालित करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने तथा सड़क के किनारे खड़े अवैध पार्किंग के उपयोग में 52 चालान किए गए तथा 01 माल वाहन ओवरलोड पाए जाने पर चालान/ बंद की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही शासन द्वारा जारी  निर्देश के क्रम में दिनांक 01.04.5026 15.04.2026 तक चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं की गठित टीमों एवं उप निरीक्षक यातायात की संयुक्त टीमों द्वारा 152 स्कूली वाहनों का तकनीकी परीक्षण कर रिपोर्ट ऑनलाइन पार्टल पर दर्ज की गई।

रिपोर्टर : राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.