परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश राज्य की क्रिकेट टीम रही उप विजेता

 बदायूं : ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ मोटर व्हीकल टेक्निकल ऑफिसर एसोसिएशन इंडिया के द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जन सामान्य  को प्रोत्साहित करने के लिए दो दिवसीय ट्रांसपोर्ट प्रीमियर लीग-3 क्रिकेट मैच का आयोजन बेंगलुरु कर्नाटक में दिनांक 10  से 12 अप्रैल 2026 तक किया गया, जिसमें भारतवर्ष से 12 राज्यों केरला, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, उड़ीसा, बिहार, गुजरात, झारखंड, राजस्थान मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य की परिवहन विभाग की क्रिकेट टीमों ने प्रतिभा किया, परिवहन आयुक्त महोदया,उत्तर प्रदेश  के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश राज्य की टीम ने भी प्रतिभा किया,उत्तर प्रदेश राज्य की क्रिकेट टीम ने लगातार लीग मैच, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल खेलते हुए फाइनल में जगह बनाई और फाइनल मैच में महाराष्ट्र को कड़ी टक्कर देते हुए ट्रांसपोर्ट प्रीमियर लीग-3 की उप विजेता रही, उत्तर प्रदेश राज्य की टीम की तरफ से श्री रामवृक्ष सोनकर, उप परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन-टीम कप्तान, श्री संजय तिवारी, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) लखनऊ-उप कप्तान,श्री हरिओम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बदायूं-टीम मैनेजर, श्री शिव शंकर सिंह सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बिजनौर-उप मैनेजर श्री रविकांत यादव, श्री रामबाबू, श्री विकास कुमार, श्री पवन सोनकर, श्री कृष्ण कुमार, श्री कौशल कुमार, श्री अशोक कुमार, श्री चरन सिंह, श्री प्रमोद गौतम, श्री देवेंद्र शुक्ला, अनुभव, श्री शुभम मिश्रा एवं श्री बृजेश ने बतौर खिलाड़ी के तौर पर प्रतिभा किया, उप विजेता रही उत्तर प्रदेश राज्य की टीम को ऑल इंडिया फेडरेशन,कर्नाटक मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर संघ, माननीय परिवहन मंत्री कर्नाटक ,परिवहन आयुक्त महोदय कर्नाटक, उप परिवहन आयुक्त महाराष्ट्र इत्यादि के द्वारा ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) सेवा संघ के नाम से पुरस्कार के रूप में रुपए 70 हजार का चेक  प्रदान किया गया,

रिपोर्टर : राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.