भूख हड़ताल पर बैठे छंटनी में हटाए गए विद्युत संविदा कर्मी
बदायूं : छटनी में हटाए गए विद्युत संविदा कर्मचारी अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कार्यालय बिसौली के पूर्व नोटिस के तहत आज सुबह 10 बजे से भूख हड़ताल पर बैठ गए ।वहीं संविदा कर्मचारीयों का कहना है कि नये अनुभवहीन व बाहरी लोगों को रखने का कार्य सीधे मुख्य अभियंता विद्युत वितरण निगम दूितीय बरेली कार्यलय से किया जा रहा है क्योंकि दिनांक 26 दिसंबर 2025 को 15 कर्मचारीयों को जो कि छंटनी में हटाए गए थे की सूची के साथ अधीक्षण अभियंता बदायूं तथा मुख्य अभियंता बरेली को पत्र भेजा गया जिसको मुख्य अभियंता बरेली के दूारा संज्ञान में लेकर कोई कार्यवाही नहीं की गई जबकि माह अप्रैल 2026 में विद्युत उपकेंद्र खितौरा तथा बिसौली टाउन पर नये अनुभवहीन तथा नव ऊर्जाकृत विद्युत उपकेंद्र सराय बरोलिया पर नये व अनुभवहीन बाहरी कर्मचारीयों को तैनात किया जा रहा है वहीं कर्मचारीयों यह भी कहना है कि हमारे एक साथी नरेश पाल की मुख्य अभियंता से दूरभाष पर बात हुई थी तो मुख्य अभियंता ने अपने बाबू राहुल सक्सेना से मिलने के लिए कहा था तो कुछ कर्मचारी मुख्य अभियंता के बाबू से मिलने बरेली गए और एसा लगता है कि वहां उनकी सेटिंग हो गई है इस लिए वह हमारे संपर्क में नहीं आ रहे हैं और वह इसीलिए हमारे धरने में भी शामिल नहीं हुए हैं और हमारे पास देने के लिए रुपए भी नहीं हैं इस लिए हम मजबूर हैं हमें न्याय चाहिए इस दौरान भूख हड़ताल पर रामसेवक,सुभाष, प्रदीप कुमार प्रजापति, रंजीत सिंह, जगतपाल, आदि बैठे। वहीं देवपाल मौर्य, छन्नू सिंह, रतनलाल आदि साथ रहे।
रिपोर्टर : प्रताप

No Previous Comments found.