शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी।
बदायूं 18 अप्रैल। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को तहसील दातागंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के लिए कहा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की कुल 35 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 03 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर ग्राम सांधा परगना सलेमपुर तहसील दातागंज के निवासी सर्वेश कुमार ने प्रार्थना पत्र दिया कि एक वाद में उप जिलाधिकारी दातागंज द्वारा दिए गए निर्णय के विरुद्ध उनके द्वारा पूर्व मंडलायुक्त बरेली मंडल न्यायालय में योजित वाद के परिपेक्ष्य में दिए गए निर्णय 18 अगस्त 2022 का अनुपालन कराए जाने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी दातागंज को प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा।
वही एक अन्य प्रकरण में मोहल्ला रामनगर वार्ड संख्या दो दातागंज निवासी अरविंद कुमार ने निरस्त किए गए राशन कार्ड को पुनः बहाल करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया जिस पर डीएम ने संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को प्रभावी कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर चक रोड पर से अवैध कब्जा हटाने, भूमि की पैमाइश करने, अवैध कब्जा हटवाने सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 35 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 03 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष के गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


No Previous Comments found.