भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में धूम धाम से मनाया गया

बदायूं : अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा एवं दर्जनों भर अन्य ब्राह्मण संगठनों एवं ब्राह्मण महासभाओ  के संयुक्त तत्वाधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया।अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि  पं अमन मयंक शर्मा के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों ने मोहल्ला चौबे स्थित प्राचीन देवी मठिया मंदिर में भगवान परशुराम को समर्पित यज्ञ में आहुतिया देकर विधि विधान से भगवान परशुराम का पूजन एवं आरती की।इसके पश्चात भगवान परशुराम चौक पर स्थित भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि अमन मयंक शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम सप्त चिरंजीवियों में से एक हैं ।सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम की लीला निराली है।भगवान परशुराम की कृपा से ही ब्राह्मण समाज सम्पूर्ण सनातन धर्म का मार्गदर्शन करता है।ब्राह्मण महासभाओ के तत्वाधान में जिला अस्पताल में मरीजो को फल भी वितरित किये गये।

इसके उपरान्त भगवान परशुराम की शोभा यात्रा बदायूं नगर में निकाली गयी।जिसमे हजारों विप्रजनों ने उपस्थित होकर भगवान परशुराम की भक्ति की।
इस अवसर पर  पं अमन मयंक शर्मा,पं अजय शर्मा,पं गौतम शर्मा,पं शिवकांत शर्मा,पं राजुल शर्मा,पं आशुतोष शर्मा,पं अंकुर उपाध्याय,पं नितिन तिवारी,पं गौरव पाठक,पं सौरभ शंखधार,पं गौतम मिश्रा,पं अंकित शंखधार,पं कुनाल पाठक,पं मधुरानंद शर्मा,पं राहुल त्रिवेदी,पं इलू शंखधार,पं कृष्ण अवतार शर्मा,पं अपूर्व उपाध्याय,पं मोनू मिश्रा,पं सोनू शर्मा,पं अमित मिश्रा,पं अमित शंखधार,पं शांतनु दुबे,पं अरुण शर्मा,पं संजय पाठक,पं तरुण शर्मा,पं ,मुनेन्द्र शर्मा,पं शिवम उपाध्याय,,निहार पाराशरी सहित हजारों विप्रजन उपस्थित रहे। 

रिपोर्टर : शमसुल हसन अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.